फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: वन भूमि में कब्जा मामले में कांग्रेस नेता बसंत ताटी की बढ़ी मुश्किलें, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Tue, 16 Jan 2024 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर

सार

जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर बीजापुर द्वारा गत दिनों कांग्रेस नेता बसंत ताटी को प्रकरण विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते निर्धारित मोहलत में जबाव के साथ प्रस्तुत होने आदेशित किया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बसंत ताटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में आईटीआर में भूमि अतिक्रमण मामले में घिरे जिपं सदस्य एवं भोपालपट्नम से कांग्रेस के कद्दावर नेता बसंत ताटी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अब इस मामले में कलेक्टर बीजापुर द्वारा बसंत ताटी को कारण बताओ नोटिस जारी करने आदेशित किया गया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि कार्यालय उप निदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर द्वारा बसंत राव ताटी के विरूद्ध भोपालपट्नम के खसरा क्रमांक 1/15/1में रकबा 5 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण कर फर्जी तरीके से पट्टा बनवाया गया था। शिकायत के आधार पर कलेक्टर कार्यालय द्वारा आवंटित पट्टे की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर करा प्रतिवेदन मंगाया गया था। इस संबंध मे एसडीएम भोपालपट्नम द्वारा गत वर्ष टीम गठित कर जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया गया था। जांच प्रतिवेदन एवं सहपत्रों के अवलोकन करने पर खसरा क्रमांक 1/15/1 रकबा में 1.8210 हेक्टेयर वर्तमान राजस्व अभिलेखों में ताटी बसंत के नाम दर्ज पाया गया। 

उक्त भूमि तहसीलदार भोपालपट्नम के रा.प.क्र. 112/अ 19(5) /86-87 1987 अनुसार ख.न.1/1 में से रकबा 5 एकड़ आवंटित किया जाना तथा आवंटित भूमि बड़े झाड़ जंगल में दर्ज होना पाया गया। बड़े झाड़ जंगल में दर्ज भूमि को कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित किया जाना विधि विरूद्ध है। लिहाजा प्रतिवेदन में पट्टा जांच की कार्रवाई को उचित ठहराते प्रकरण दर्ज करने का उल्लेख किया गया है।
 

जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर बीजापुर द्वारा गत दिनों कांग्रेस नेता बसंत ताटी को प्रकरण विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते निर्धारित मोहलत में जबाव के साथ प्रस्तुत होने आदेशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें