फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Encounter: भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर

Sun, 21 Apr 2024 09:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में रविवार को नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह भैरमगढ़ इलाके के नक्सल प्रभावित केशकुतुल व केशामुंडी के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डिवीजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरु व अन्य 15 से 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान रविवार की सुबह 5.30 बजे के करीब भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें