फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों ने मुखबीर के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Sat, 24 Aug 2024 11:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात मुखबीरी के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात मुखबीरी के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार गांव में नक्सलियों ने मुखबीरी के शक में ग्रामीण लांचा पुनेम की धारदार हथियार से हत्या कर दी है ।नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, वह बुजुर्ग जमींदार है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है। जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि चार 4 बार जनअदालत लगाकर जमींदार को समझाया गया था कि पुलिस की मुखबिरी न करें, लेकिन ये लगातार पुलिस की मुखबिरी कर रहा था। जिसके चलते इसे मौत की सजा दी गई है। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर खबर लिखे जाने तक इस घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें