फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बिंदु तेलम का इंडियन वुमेंस लीग में चयन, कलेक्टर समेत कई अफसरों ने दी शुभकामनाएं

Fri, 22 Mar 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

24 से 30 मार्च तक कोलकाता में होने वाले इंडियन वुमेंस लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये भिलाई (छत्तीसगढ़) की एमजीएम अम्बुश क्लब टीम ने इंडियन वुमेंस लीग के लिए छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई किया है। 
विज्ञापन
बिंदु तेलम का इंडियन वुमेंस लीग में चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 से 30 मार्च तक कोलकाता में होने वाले इंडियन वुमेंस लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये भिलाई (छत्तीसगढ़) की एमजीएम अम्बुश क्लब टीम ने इंडियन वुमेंस लीग के लिए छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन

 

इस अकादमी की कोच कुमारी ज्योति यादव ने बताया कि विगत दिनों भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ वुमेंस लीग में बीजापुर की बिंदु तेलम, ज्योति कुड़ियम, पिंकी कुड़ियम और जानकी कोरसा ने गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की टीम से खेला था, टीम की ओर से बिंदु के शानदार प्रदर्शन की वजह से एमजीएम अम्बुश क्लब ने बिंदु का चयन अपनी टीम में किया है। पिछले वर्ष भी जिले के फुटबॉल खिलाड़ीयो ने नेशनल और खेलो इंडिया में अपना अच्छा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया था।


बिंदु तेलम का चयन इंडियन वुमेंस लीग में होने पर बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डे, सीईओ जिला पंचायत रमेश हेमंत नंदनवार बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी प्रभारी दिलीप उईके, अकादमी की एनआईएस कोच कुमारी ज्योति यादव एवं अन्य अधिकारियों व फुटबॉल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर उज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें