फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ ने दादर -नगर हवेली व दमन दीव को 15 -0 से हराया

Sun, 24 Sep 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ की ओर से आस्था साक्षी ने पांच गोल, बिंदु तेलम बीजापुर ने तीन गोल, गरिमा श्रीवास ने दो गोल, भावना शालिनी, माही, मोक्षा और अदिति ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन
जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर आल इंडिया फुटबॉल संघ द्वारा जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन ओड़िशा के भुवनेश्वर में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को छत्तीसगढ़ का मैच दादर नगर हवेली और दमन दीव के साथ हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 15-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की ओर से आस्था साक्षी ने पांच गोल, बिंदु तेलम बीजापुर ने तीन गोल, गरिमा श्रीवास ने दो गोल, भावना शालिनी, माही, मोक्षा और अदिति ने एक-एक गोल दागे।

 

छत्तीसगढ़ की टीम तमिलनाडु से हारने के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुच पाई। वहीं पुल में टॉप रहने की वजह से तमिलनाडु ने सेमीफाईनल में प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ टीम की हेड कोच बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी की फुटबॉल कोच कु. ज्योति यादव ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें