फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चंद्र रामटेके निलंबित, पैसों के लेन देन का ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Sun, 15 Sep 2024 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा ने पैसों के लेन-देन संबंध में आडियो जारी होने पर बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चंद्र रामटेके को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा ने पैसों के लेन-देन संबंध में आडियो जारी होने पर बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चंद्र रामटेके को निलंबित कर दिया गया है। वही अधिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया हैं। 

विज्ञापन

 

ज्ञात हो कि दो दिन पहले सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चन्द्र रामटेके अधिक्षिका कु. लक्ष्मी पदम से पैसों के लेन देन को लेकर बातचीत हो रही हैं। रविवार को कलेक्टर संबित मिश्रा ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए मंडल संयोजक कैलाश रामटेके एलबी को निलंबित कर दिया है।
 
जबकि प्रभारी अधिक्षिका कुमारी लक्ष्मी पदम को दो दिनों के अंदर कलेक्टर के समक्ष दस्तावेजी प्रमाण पत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। उक्त अधिक्षिका द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वही निलंबित किये गये बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उसूर में निर्धारित किया गया है। नलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें