फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तपती गर्मी मे कैसे बुझेगी प्यास, बिगड़े हैण्डपम्प को सुधारने के लिए न मैकेनिक और न ही साधन

Tue, 27 Feb 2024 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर

सार

ताटी ने बतया की क्षेत्र मे अधिकांश हैंडपम्प ऐसे हैं जो की कई वर्ष पुराने हैं। जिन्हे तत्काल सुधारने की अवश्यकता है। 
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपती गर्मी मे कैसे बुझेगी प्यास इस बात की चिंता बीजापुर के ग्रामीणों को सताने लगी है, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न मदों से उत्खनन किये गए अधिकांश हैंडपंप उचित रख-रखाव के अभाव मे बिगड़े पड़े हैं इन बिगड़े पड़े हैंडपंपों को समय रहते सुधारने की चिंता न तो विभाग को है ओर न ही जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसे मे आने वाली भीषण गर्मी मे होने वाले जल संकट को लेकर ग्रामीण काफ़ी परेशान नजर आ रहे हैं। यह बात बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कही हैं।

विज्ञापन

 

जिला पंचायत सदस्य ताटी का कहना है भोपालपटनम विकासखंड मे जगह जगह हैंडपंप बिगड़े पड़े हैं, लेकिन इन्हे सुधारने के लिए स्वयं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भी अपने हाथ खड़े कर दिए है। उन्होंने बताया की बिगड़े हैंडपंपो को सुधारने के लिए जब सम्बंधित विभाग से सम्पर्क किया जाता है, तो रटा-रटाया एक ही जवाब मिलता है की हैंडपंप मे लगे पाइप वर्षो पुराने होने की वजह से सड गए है इन हैण्डपंपो में जब तक नये पाइप नहीं डाले जाएंगे तब तक इन्हे सुधार पाना मुश्किल है। 

 

ताटी ने बतया की क्षेत्र मे अधिकांश हैंडपम्प ऐसे हैं जो की कई वर्ष पुराने हैं। जिन्हे तत्काल सुधारने की अवश्यकता है। लेकिन सम्बंधित विभाग का कहना है कि इन बिगड़े हैंडपंपो को सुधारने के लिए विभाग के पास मेकनिकों की कमी होने के साथ-साथ इन्हे पर्याप्त साधन भी उपलब्ध नहीं है। इन परिस्थितियों मे आने वाले भीषण गर्मी मे ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें