फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कांग्रेस नेता और तोयनार सरपंच सहित एक ग्रामीण गिरफ्तार, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया पडयंत्र का आरोप

Fri, 13 Sep 2024 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में छह महीने पहले तोयनार में हुए भाजपा नेता तिरुपति कटला की हत्या में शामिल कांग्रेस नेता व तोयनार सरपंच विजय पाल शाह व गांव के ही येमैया जंगम को पुलिस ने यूएपीए की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
तोयनार सरपंच सहित एक ग्रामीण गिरफ्तार - फोटो : तोयनार सरपंच सहित एक ग्रामीण गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में छह महीने पहले तोयनार में हुए भाजपा नेता तिरुपति कटला की हत्या में शामिल कांग्रेस नेता व तोयनार सरपंच विजय पाल शाह व गांव के ही येमैया जंगम को पुलिस ने यूएपीए की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इधर इस गिरफ्तारी को लेकर बीजापुर की राजनीति गर्मा गई है। इस मामले में कांग्रेस ने पत्रवार्ता लेकर गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए, इसे भाजपा नेताओं के इशारे पर किये जाने वाला पडयंत्र बताया है।

विज्ञापन


यहां बीजापुर में कांग्रेस ने पत्रवार्ता लेकर तोयनार सरपंच व कांग्रेस नेता विजयपाल शाह व येमैया जंगम की गिरफ्तारी पर भाजपा पर जन्मकर निशाना साधा। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए फंसाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद विजय पाल ने लहुलुहान तिरुपति कटला को मानवता दिखाते अस्पताल पहुंचाने वाहन का बंदोबस्त किया था। इतना ही नहीं घटना के चश्मदीद सुरेश कटला ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब चश्मदीद ने विजयपाल का नाम क्यों नहीं लिया था? विधायक ने आरोप लगाया है की भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। झूठे, फर्जी मामले बनाकर जेल भरने का यह भाजपा का  पडयंत्र है। 

कांग्रेसी भाजपा की साजिशों से डरने वाले नहीं है। विधायक विक्रम ने कहा कि भाजपा सरकार पडयंत्र पूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जेल में डालने का काम कर रही है। भाजपा सरकार प्रदेश में फंसाओ और जेल में डालो की षड्यंत्र वाली नीति अपनाई हुई हैं। इस नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम व जिलाध्यक्ष लालू राठौर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें