फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बड़े पैमाने पर लापता भैंसे, किसानों में मचा हड़कंप, पशु पालकों ने लिखित में दी थाने में सूचना

Sun, 08 Oct 2023 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

ग्रामीणों का कहना है की उनके गांव से लगभग 60 बड़े एवं 10 छोटे कुल 70 भैंस लापता है। वहीं भोपालपटनम की 32 भैंस व बछड़ा लापता है। ग्रामीणों को इस बात की चिंता सता रही है कि कोई इनकी भैंसों की बिक्री न कर दे। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में भोपालपटनम ब्लॉक के गोल्लागुडा गांव से बड़े पैमाने पर भैंसे अचानक लापता हो गईं। गुमशुदा पशुओं को लेकर पशु मालिक काफी चिंतित और परेशान है। गुल्लागुड़ा के 24 ग्रामीणों की भैंसे लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया है। पशु पालकों ने मवेशियों के गुम होने की लिखित सूचना भोपालपटनम थाने में दी हैं।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे खेती कार्य के साथ भैंस पालते हैं। जो रोजाना चारा खाने जंगल की ओर जाते हैं। बीस दिनों से भैंस घर नहीं आ रही है। इनको ढूंढ़ने के लिए पिछले दस दिनों से जंगल जा रहे हैं। लेकिन जानवर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके जानवर कोत्तूर व करकावाया गांव के आस-पास चरने जाते है। उनका शक है कि गांव वाले जानवरों की बिक्री की है या फिर दूसरे गांव की तरफ भगा दिया है। 

 

ग्रामीणों का कहना है की उनके गांव से लगभग 60 बड़े एवं 10 छोटे कुल 70 भैंस लापता है। वहीं भोपालपटनम की 32 भैंस व बछड़ा लापता है। ग्रामीणों को इस बात की चिंता सता रही है कि कोई इनकी भैंसों की बिक्री न कर दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें