Chhattisgarh News Bijapur Attack Case : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए घातक हमले से संबंधित मामले में मंगलवार को छह और नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए घातक हमले से संबंधित मामले में मंगलवार को छह और नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। मामले में अब तक एनआईए द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए गए आरोपियों की कुल संख्या 46 हो गई है।
विज्ञापन
एनआईए ने जानकरी देते हुए बताया कि आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने पांच जून 2021 को मामला दर्ज किया था, और पिछले साल दिसंबर में 23 आरोपियों के खिलाफ अपना मूल आरोप पत्र दायर किया था, इसके बाद जुलाई 2023 में 17 और लोगों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था।