फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी का बड़ा मामला:गौसेवकों ने पकड़ा गायों से भरा कंटेनर,कई की मौत,पूर्व CM ने BJP पर कसा तंज

Wed, 14 Feb 2024 12:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ-तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एक कंटेनर में लगभग 100 गायों की तस्करी की जा रही थी। रायपुर-दुर्ग के बीच कुम्हारी नाका में गौसेवकों ने गायों से भरा कंटेनर को पकड़ा है।
विज्ञापन
गौसेवकों ने गायों से भरा कंटेनर को पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ-तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एक कंटेनर में लगभग 100 गायों की तस्करी की जा रही थी। रायपुर-दुर्ग के बीच कुम्हारी नाका में गौसेवकों ने गायों से भरा कंटेनर को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, 100 में से लगभग 13 गायों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई पैर भी टूटे हुए हैं। मामले में कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इस मामले में पूर्व सीएम बुपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार देर रात का है। जहां बड़ी संख्या में गो-तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिस कंटेनर में तस्करी की जा रही थी, उस कंटेनर की पहचान छुपाने के लिए नकली नंबर प्लेट लगाया गया था। गायों से भरा कंटेनर को गोसेवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर बवाल मचा। वहीं गोसेवकों द्वारा जरवाय स्थित गोठान में मवेशियों को लाया गया है। 



गो-तस्करी मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि यह दृश्य देखकर बहुत दुख हो रहा है। सूचना मिली है कि रायपुर में हीरापुर के पास ग्रामीणों ने एक ट्रक पकड़ा है, जिसमें लगभग 100 गायें थी। पता चला है 13 गायों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आते ही तस्करी और गौ माता पर अत्याचार का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इन तस्करों के गिरोह और शासन में बैठे गौ हत्यारों को सामने आकर जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें