फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupesh Cabinet Meeting: अरहर, मूंग और उड़द भी खरीदेगी सरकार; किसानों के खाते में न्याय योजना का पैसा ट्रांसफर

Mon, 17 Oct 2022 02:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा उपहार दिया है। राज्य सरकार की अरहर, मूंग और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए जाने से किसानों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर कहा कि हमने एक बहुत अच्छा साथी खो दिया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मीटिंग ले रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपेश बघेल सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार अब धान की तरह अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत सोमवार को कर दी। अरहर व उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए और मूंग का 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। साथ ही CM ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 1866 करोड़ 39 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Raipur: छत्तीसगढ़ को आज मिलेगी 25 नई तहसीलें और 10 SDM दफ्तर; CM भूपेश वर्चुअल करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले विधानसभा के दिवंगत उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से बात की। कहा कि समर्थन मूल्य में खरीदी से किसानों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। आप सभी को बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि  आप सभी की दीपावली अच्छे से हो, इसलिए ये राशि आप काम आएगी। 



मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने उनकी भी दीपावली अच्छी होगी। वित्त विभाग ने दो दिन पहले ही कर्मचारियों के डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तहसीलों और SDM कार्यालयों का उद्घाटन किया। कहा कि नए अनुविभाग, तहसीलों से नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसके बाद राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हो गई है। CM बघेल ने इस दौरान नामांतरण सरलीकरण पोर्टल का भी शुभारंभ किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें