फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए रो पड़े सीएम बघेल, वीडियो वायरल

Sun, 30 Jun 2019 09:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आंसू पोंछते सीएम बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को जिम्मेदारी सौंपते वक्त रो पड़े। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद से परिस्थितियां बहुत विपरीत थीं। लेकिन, हमारे कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का रास्ता अपनाया। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' में हो रहे कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने रास्ता दिखाया और वरिष्ठों के अनुभव से हमें मार्गदर्शन मिला। इस दौरान वे सचिव गिरीश देवांगन के बारे में बोलते समय रो पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब शेयर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम मेरी हर पदयात्रा में साथ रहे। टीएस सिंहदेव का साथ न मिला होता तो इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाते। अब योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम मोहन मरकाम का है। मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें