फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर्व: दिल्ली के गढ़कलेवा में लोग जमकर ले रहे छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद, हस्तशिल्प और हथकरघा की भारी डिमांड

Fri, 27 Jan 2023 06:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली के लाल किला परिसर में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में लगा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का स्टॉल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली के लाल किला परिसर में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और खानपान से रूबरू होने का मौका लोगों को मिल रहा है।

विज्ञापन





गढ़कलेवा में बिखर रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खुशबू
लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झाकियां भी देखने को मिल रही है। पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति और  कला की झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प और हथकरघा की भी झलक
प्रदेश की कला और संस्कृति के साथ ही स्टालों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बने गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजन की खुशबू भी बिखर रही है। भारत पर्व में आने वाले आगंतुक, पर्यटक और सैलानी इसका जमकर स्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प और हथकरघा की भी झलक देखने को मिल रही है। यहां लगे स्टालों से लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें