कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 फरवरी को कोरबा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर कई अहम पहलुओं पर काम शुरू कर दिया गया है। जिले में विशेष तरह की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।
पूर्वोत्तर के मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का भारत जोड़ो न्याय यात्रा दिया गया है। छत्तीसगढ़ पहुंचने के अंतर्गत कोरबा जिले में इसका प्रवेश होगा। इसके लिए पुलिस के स्तर पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से तैयारी की जा रही है। यात्रा के मार्ग को ध्यान में रखते हुए कई अहम पहलुओं पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से अभी से ही प्राथमिक कोशिश जारी है कि किस प्रकार से जनता को अपने पक्ष में किया जाए। इसके तहत अलग-अलग चरण में काम किया जा रहा है। कोई उपलब्धि के साथ जनता के पास जा रहा है तो कोई सरकार की नाकामियों को बताने में लगा हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की गई है। विभिन्न राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में इसका प्रवेश होगा। 12 फरवरी को यात्रा कोरबा जिले में आएगी इसे लेकर पुलिस ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि संभावित मार्ग में अग्रिम रूप से तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया है। होटल लॉज की जांच के साथ वहां आने वाले लोगों के बारे में आवश्यक जानकारी ली जा रही है। होटल संचालकों को कहा गया है कि बाहर से आने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराएं, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन में भी विशेष जांच अभियान किया जा रहा है
विज्ञापन
इसके साथ ही अपराधिक तत्वों की कुंडली भी निकाल जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस की न्याय यात्रा चुकी सड़क मार्ग से हो रही है, इसलिए प्रशासन और पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। दूसरी तरफ कांग्रेसी खेमा न्याय यात्रा का स्वागत सत्कार करने को लेकर यहां वहां अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है।