फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया': रामलला के आगमन पर भगवती का एलान, जय श्रीराम बोलिए... फ्री में चाय पीजिए

Tue, 23 Jan 2024 11:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

छत्तीसगढ़ में एक महिला दुकानदार ने रामलला के आगमन पर फ्री में चाय बांटने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यहां जय श्रीराम बोलने वालों को मुफ्त में चाय मिलेगी। जैसे की मां शबरी ने राम जी की सेवा की थी। वैसे ही भगवती जय श्रीराम बोलने वालों की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
महिला भगवती देवदास उर्फ़ पारो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के आगमन पर पूरे देश ने जश्न मनाया। वहीं छत्तीसगढ़ के लोगों में भी रामोत्सव पर भारी उत्साह देखने को मिला। इस पावन बेला पर सभी ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई। इसी कड़ी में देवभोग रोड स्थित चाय की टफरी लगाने वाली महिला भगवती देवदास उर्फ पारो ने कुछ ऐसा किया। जिसके बाद उसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। 

विज्ञापन




जिसने भी यहां जय श्रीराम बोला, वो वहां से मुफ्त में चाय पिये बिना वहां से गुजर नहीं पा रहा है। सोमवार सुबह को देवभोग रोड चौराहे पर अलग ही नजारा देखने को मिला। आने-जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स और महिलाओं को फ्री में चाय की चुस्की मिली।

Trending Videos

जिला मुख्यालय जनपद पंचायत के समीप 13 वर्षों से एक छोटे से चाय दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करने वाली महिला भगवती देवदास है। जिसका इस चाय की दुकान से ही गुजारा चलता है। उसने 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आने जाने वाले तमाम राहगीरों को एक दिन मुफ्त चाय देने का संकल्प लेते हुए सभी को मुफ्त चाय पिलाई।



 

चाय दुकान की संचालक भगवती उर्फ पारो ने बताया कि प्रभु श्रीराम के लिए उनकी आस्था है और उन्होंने अपने इस आस्था में यह निर्णय लिया कि वह इस पावन अवसर पर सभी ग्राहकों को एक दिन के लिए मुफ्त चाय पिलाएगी, भगवती देवदास उर्फ पारो ने कहा ने आज सादियों का इंतज़ार ख़त्म हो रहा है मेरे प्रभु श्रीराम आ रहे हैं। मैं उतनी धनवान नहीं पर मुझसे जितना हो सके। आज मैं अपने राम जी के घर आने की खुशी में लोगों को प्रसाद के तौर पर और इस खुशी के उपलक्ष्य में मुंह मीठा करा रही हूं।
विज्ञापन

आगे कहा कि सुबह पांच बजे से सभी आने जाने वाले राहगीरों को फ्री में चाय पिला रही रही हूं। बशर्ते चाय फ्री में पीने से पहले उन्हें एक बार जय श्रीराम बोलना है। आने जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स यह चाय की चस्की का मजा ले रहे हैं। साथ ही चाय पीने के साथ जय श्रीराम का जयकारा भी लगा रहे हैं।

यह चाय की दुकान जिसमें सुबह से लेकर दुकान बंद होने तक शहर के कई छोटे बड़े जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा दफ्तरों के अधिकारी कर्मचारियों के जमावड़े लगे रहते हैं। भगवती के इस आस्था से आज वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें