फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: सिर को पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या, धान की कटाई करने खेत गई थी महिला

Mon, 13 May 2024 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आज महिला का शव गांव के बाहर खेत में मिली है। इसके बाद नवागढ़ पुलिस थाना में जानकारी दी गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में हत्या का मामला सामने आया है। जहां सिर को पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या की गई है। मृतिका का नाम कामिन निषाद पति स्व. बंशी निषाद उम्र 65 वर्ष है, जो कि बरबसपुर की रहने वाली थी। 

विज्ञापन


आज महिला का शव गांव के बाहर खेत में मिली है। इसके बाद नवागढ़ पुलिस थाना में जानकारी दी गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या की गई है। यह महिला खेत में ग्रीष्मकालीन धान की कटाई करने गई थी। 

इसी दौरान उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं मौके पर दुर्ग से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। इस टीम ने भी मौके की जांच किया है। पुलिस को पीएम व फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें