फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: व्यापमं की महापरीक्षा, 64 केन्द्रों में 16 हजार 514 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

Fri, 13 Sep 2024 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आने वाले 15 सितंबर रविवार को पूरे प्रदेश समेत बेमेतरा जिले में व्यापमं के भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ’’द’’ की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
व्यापमं की महापरीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले 15 सितंबर रविवार को पूरे प्रदेश समेत बेमेतरा जिले में व्यापमं के भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ’’द’’ की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। जिले में इस साल व्यापमं की यह सबसे बड़ी परीक्षा है, जिसमें 16 हजार 514 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए 64 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। वर्तमान में इस परीक्षा को लेकर व्यापमं ने अपने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा दोपहर 12 से 2.15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर बेमेतरा जिले में तैयारी जारी है। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बेमेतरा शहर के बाहर कई छोटे-छोटे गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल को भी केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप लाने कहा गया है। 

विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नकल रोकने सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व फिर से सुरक्षित जमा करने पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। परीक्षा केन्द्र में पुलिस बल तैनात रहेंगे। बता दे कि इस परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में करीब साढ़े 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसी साल मार्च माह में ऑनलाइन आवेदन भरे गए थे। प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत आने वाले छात्रावास में अधीक्षक पद पर नियुक्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें