फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: जिले के थाना और चौकी प्रभारियों समेत अन्य पुलिसकर्मी का तबादला, एक प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Sun, 07 Jan 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

जिले के सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 26 अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। एक प्रधान आरक्षक को लाईन अटैच (रक्षित केन्द्र) किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के अधिकारी व कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इसमें थाना प्रभारी साजा निरीक्षक मुकेश यादव को थाना प्रभारी परपोडी, थाना प्रभारी परपोडी उपनिरीक्षक राजकुमार साहू को थाना प्रभारी साजा, चौकी प्रभारी खंडसरा उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी को चौकी प्रभारी देवकर, चौकी प्रभारी देवकर उपनिरीक्षक यशवंत जंघेल को थाना साजा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह को चौकी प्रभारी खंडसरा थाना नांदघाट से सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर को चौकी प्रभारी देवरबीजा, थाना साजा से सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री को चौकी प्रभारी मारो, चौकी प्रभारी मारो सहायक उप निरीक्षक डीएल सोना को थाना बेरला किया गया है। 

विज्ञापन

 

जिले के सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 26 अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। एक प्रधान आरक्षक को लाईन अटैच (रक्षित केन्द्र) किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें