फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Recruitment Exam: 4300 परीक्षार्थी होंगे शामिल, बने 13 परीक्षा केन्द्र; ये डॉक्यूमेंट ले जाना न भूलें

Fri, 09 Jun 2023 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 4300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यहां कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः नौ बजे से 12:15 बजे तक शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) और द्वितीय पाली में अपरान्ह 12 बजे से 5:15 बजे तक सहायक शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) भर्ती परीक्षा 2023 एवं 11 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः नौ बजे से 12:15 बजे तक व्याख्याता (वाणिज्य) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 12 बजे से 5:15 बजे तक व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) भर्ती परीक्षा 2023 और 12 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः नौ बजे से 12:15 बजे तक व्याख्याता (भौतिकी) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित है। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 4300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन

ये हैं 13 परीक्षा केंद्र
उक्त परीक्षा के सफल संचालन और परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं, इनमें शास. पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महा बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शास कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, शास.कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय बेमेतरा, शास बालक उच्च माध्य. विद्यालय बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा, समाधान महाविद्यालय बेमेतरा, शास. उ.मा. विद्यालय जेवरा, शास. उ.मा. विद्यालय कठियां-रांका, स्वामी आत्मानंद शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा, इंडियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा, मिनीमाता शास.उ.मा. स्कूल कारेसरा, शास उ.मा. विद्यालय बावामोहतरा, शास. उ.मा. विद्यालय जेवरी शामिल है।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने पहचान प्रमाण पत्र जरूरी
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें तथा व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाईल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों एवं नकल आदि को रोकने हेतु सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किया गया है साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा पश्चात् पुनः गोपनीय सामग्री सुरक्षित जमा करने हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है तथा पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें