फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर जालसाज कर रहे ठगी, लोगों के मोबाइल पर भेज रहे मैसेज

Thu, 14 Sep 2023 10:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा के बिजली कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों से ठगी से बचने अपील की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा के बिजली कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों से ठगी से बचने अपील की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है। साथ ही मैसेज में लिखे 10 अंकों के फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं। कंपनी ने साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ता को 10 अकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। बिजली कंपनी न ही कभी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और न ही मोर बिजली मोबाइल एप के अलावा किसी अन्य एप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।

साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें