फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: ढाबा गांव में डायरिया का कहर जारी, अब तक 115 मरीज सामने आए, रविवार को चार नए मरीज मिले

Sun, 20 Oct 2024 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

Diarrhea Patients: गांव के पेयजल के सैंपल लिए गए, जिनकी जांच की गई। पानी का सैंपल सामान्य पाया गया है। खानपान से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ढाबा में डायरिया का प्रकोप जारी है। इस गांव में बीते 5 दिन के भीतर 115 उल्टी-दस्त के मरीज मिल चुके है। इनमें अब तक 26 स्वस्थ हो चुके है। आज रविवार को फिर से चार नए मरीज मिले हैं। लगातार गांव में बढ़ते मरीज के कारण हड़कंप मचा हुआ है। अब तक जितने भी मरीज मिले है, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत है। 

विज्ञापन


गांव में लगातार बढ़ते मरीज की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। अभी तक उल्टी, दस्त होने के संबंध में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, गांव के पेयजल के सैंपल लिए गए, जिनकी जांच की गई। पानी का सैंपल सामान्य पाया गया है। खानपान से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। गांव में डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। इस बीच राहत की बात है कि बीते 5 दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, वे उपचार के बाद रिकवर हो रहे है। कई मरीज का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला, कुछ का निजी अस्पताल व कई का उपचार गांव के घर में रहकर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें