फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आज बेमेतरा-कबीरधाम दौरा, लोलेसरा मेला में होंगे शामिल

Sun, 14 Jan 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आज रविवार को बेमेतरा-कबीरधाम जिला दौरा पर रहेंगे। वे बेमेतरा के ग्राम लोलेसरा मेला में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे के बाद कबीरधाम जिले में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आज रविवार को बेमेतरा-कबीरधाम जिला दौरा पर रहेंगे। वे बेमेतरा के ग्राम लोलेसरा मेला में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे के बाद कबीरधाम जिले में जनसंपर्क करेंगे। बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन हो रहा। यह मेला 12 से 15 जनवरी तक होगा। आज रविवार को मेला का चौथा दिन है।

विज्ञापन


लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं। इसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। मौके पर जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका बेमेतरा सीएमओ को अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात रहने कहा है। बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर मेला स्थल मे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें