फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार

Sun, 01 Sep 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन  ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। ये यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बेमेतरा जिले के युवक से 33 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन  ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। ये यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बेमेतरा जिले के युवक से 33 लाख रुपये की ठगी की है। मामला बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि पीड़ित मणि देवांगन निवासी परपोंडी को आरोपी द्वारा ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी विकास वर्मा पिता राजाराम वर्मा निवासी मुजफ्फर नगर, थाना काकोरी जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ईमेल व मोबाइल के माध्यम से 33 लाख रुपए की ठगी की है।

पुलिस ने आरोपी के पास से नौ एटीएम कार्ड, नौ सीम, दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जो वारदात का मास्टर माइंड है। यूपी में फरार आरोपी के बारे में खोजबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें