फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Wed, 16 Oct 2024 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले से साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार मंगलवार देर शाम को एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक के बेटे कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले से साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार मंगलवार देर शाम को एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक के बेटे कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है। अभी तक आरोपी कृष्णा साहू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन


पूरा मामला 13 अक्टूबर का है। 13 अक्टूबर को साजा थाना क्षेत्र के ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान रात 11 बजे आदिवासी युवक मनीष मंडावी के दोस्त राहुल और विधायक पुत्र कृष्णा साहू के बीच विवाद हुआ। जब मनीष ने बीच-बचाव किया, तो विधायक पुत्र ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ के कड़े से मारा। मारपीट में विधायक पुत्र के साथ करीब 10 लोग और थे, जिन्होंने मनीष और उसके दोस्त राहुल पर हमला किया।

इसके बाद समाज के लोग कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच आदिवासी समाज ने न्याय न मिलता देख कलेक्टर और एसडीएम से इसकी शिकायत की थी और कृष्णा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें