बेमेतरा जिले में आज शनिवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। बाइक व कार में भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक की मौत व एक घायल है। जिले के साजा थाना अंतर्गत देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग में गब्दी नाला के पास यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
पुलिस चौकी देवकर से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम रेखचंद यादव उग्र 40 व घायल का नाम केवल राम बंजारे उम्र 35 दोनों निवासी थाना धमधा जिला दुर्ग है। ये दोनों बाइक में थे, जो देवकर में कुछ काम से आए थे। वापसी के दौरान गब्दी पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे कार के साथ भिड़ंत हो गई।
यह कार दुर्ग से जबलपुर (एमपी) जा रहा था। हादसे के बाद आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके से घायल को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल आते तक रेखचंद यादव की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।