फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: हादसे में 9 लोगों की मौत का मामला, हाईवे किनारे ट्रक खड़ा करने पर चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 01:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 MW 9031 के चालक गज्जू ध्रुव व वाहन स्वामी राधेश्याम डहरिया के खिलाफ धारा 283, 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसी वाहन में सवार लोगों की हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप टकराया गया था। पिकअप में बैठे 9 लोगों की मौत हुई है। इसमें महिलाएं व बच्चे शामिल है। यह हादसा बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कठिया के पास हुआ। अब इस मामले में पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 MW 9031 के चालक गज्जू ध्रुव व वाहन स्वामी राधेश्याम डहरिया के खिलाफ धारा 283, 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बेमेतरा सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार चालक गज्जू ध्रुव व वाहन स्वामी राधेश्याम डहरिया निवासी ग्राम दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार द्वारा घटना के एक दिन पहले वाहन का टायर खराब होने के बावजूद टायर न बदल कर यातायात नियमों का पालन किए बिना हाईवे सड़क पर बिना सांकेतक, रिफ्लेक्टर, स्टापर लगायें लापरवाही पूर्वक खड़ा किया था। इस कारण बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PD 0393 पीछे से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। 


23 घायलों का उपचार जारी 

इस हादसे में कुल 23 लोग घायल है। इनका उपचार जारी है। दुर्ग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने कहा कि घायलों का बेहतर उपचार के निर्देश दिये है। शासन से आर्थिक मदद दिलाया जाएगा। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस और समुचित कदम उठाया जाएगा। दुर्ग आईजी  रामगोपाल  गर्ग ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए व  घायल को 10-10 हजार रुपए उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें