फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: हैलो...मैं कलेक्टर बोल रहा हूं, फोन मिलाकर बोले- आपका काम हुआ या नहीं?, अचानक चौंके लाभार्थी

Tue, 20 Aug 2024 10:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

बेमेतरा कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक की और विभिन्न विभाग में लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बेमेतरा कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो...मैं बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा बोल रहा हूं...। आपने यहां कुछ आवेदन दिया था, उसका काम हुआ कि नहीं? अचानक मोबाइल पर कलेक्टर की आवाज सुनकर ग्रामीण चौक गए।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को बेमेतरा कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभिन्न विभाग में लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। कलेक्टर ने बैठक के दौरान रैंडमली तीन हितग्राहियों दुकलहा कुर्रे, मनीराम साहू व रेशमी पाठक से फोन पर संपर्क कर क्रियान्वयन की हकीकत जानी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रकरण के निराकरण की स्थिति से वाकिफ हुए। हितग्राही दुकलहा कुर्रे ने फोन पर कलेक्टर को बताया कि उन्हें अपने निजी पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। विधिवत पेड़ भी कटे गए हैं। रेशमी पाठक ने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने की जानकारी दी।

बता दें कि कलेक्ट्रेट में हर दिन मांग, समस्या व शिकायत को लेकर लोगों का आवेदन आते हैं। ये सभी आवेदन कलेक्टर कार्यालय से होकर गुजरते हैं। कलेक्टर भी संबंधित विभाग को नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश देते हैं। साथ ही आवेदनों के निराकरण के संबंध में किए गए कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हैं। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रैंडमली तीन आवेदनकर्ता लोगों से फोन कर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें