फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: बेमेतरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 21 Nov 2023 08:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उनकी नाबालिक लड़की को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 363 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी हृदय टंडन पिता रामकुमार टंडन उम्र 20 निवासी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। 

 

आरोपी हृदय टंडन द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुए भी प्रलोभन देकर भगाकर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के अलावा 376, 376 (2) (झ) व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें