फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar: 10 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है आरोपी

Thu, 12 Jan 2023 06:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर

सार

बस्तर पुलिस ने 10 किग्रा गांजे के साथ तस्कर नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का मूल निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान नौशाद अंसारी पिता हातम अंसारी के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघौली अहीर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थाना बोधघाट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर रेल मार्ग के होकर से उड़िसा से जगदलपुर रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रेलवे स्टेशन जगदलपुर की ओर रवाना की गई। उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर मेन गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे के एक काले रंग के बड़े पिठ्ठू बैग में 10 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार बताई जा रही है। आरोपी नौसाद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें