फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: बस्तर फाइटर का जवान एक सप्ताह से लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 04 Oct 2023 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बस्तर फाइटर के एक जवान का नक्सलियों द्वारा अपहरण किये जाने  की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं कि गई है। 
विज्ञापन
बस्तर फाइटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर फाइटर के एक जवान का नक्सलियों द्वारा अपहरण किये जाने की खबर सामने आ रही है।  बीजापुर  पुलिस लाइन में जवान पदस्थ था। पिछले एक सप्ताह से वह अनुपस्थित है। वहीं, सर्व आदिवासी समाज व परिजनों ने नक्सल संगठन से रिहाई की अपील की है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ बस्तर फाइटर का आरक्षक शंकर कुड़ियम (25) निवासी एरमनार बीजापुर बीते 27 व 28 सितंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित है। जवान बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ है।  29 सितंबर को भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी गांव से आरक्षक शंकर का नक्सलियों द्वारा अपहरण किये जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं कि गई है। वहीं, दूसरी ओर सर्व आदिवासी समाज व जवान के परिजनों ने नक्सल संगठन से जवान को सकुशल रिहा करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें