फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा के होटल से मिली प्रतिबंधित दवाएं, मैनेजर गिरफ्तार, राजनांदगांव में 18 लाख का तंबाखू जब्त

Sun, 30 Oct 2022 05:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा/राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ में पुलिस लगातार नशे और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने राजनांदगांव और कोरबा में कार्रवाई की है। इस मामले में दो लोग पकड़े गए हैं। जबकि शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
राजनांदगांव पुलिस ने जब्त किया तंबाखू से भरा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नशे और ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ने कोरबा के एक होटल में छापा मारकर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इसके बाद मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि होटल का मालिक फरार हो गया। वहीं राजनांदगांव में भी पुलिस ने 18 लाख रुपये से ज्यादा का तंबाखू और पान मसाला जब्त किया है। 
विज्ञापन


होटल को लेकर लगतार मिल रही थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, कोरबा में स्टेशन रोड पर स्थित राज होटल में पुलिस ने निजात अभियान के तहत छापा मारा। पुलिस को होटल में नशीली दवाओं का सेवन किए जाने की सूचना मिली थी। छापे में होटल से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने मैनेजर जयराम बिजवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि होटल मालिक बचकर भाग निकला। 

विज्ञापन


मैनेजर बेच रहा था दवाएं, 840 टैबलेट बरामद
कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि काफी लंबे समय से होटल राज की शिकायत मिल रही थी।  सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर नशीली दवा बेच रहा है। पकड़ा गया होटल का मैनेजर जयराम बिंझवार कोरबा बस्ती का रहने वाला है। उसके कब्जे से 840 टेबलेट बरामद की गई है। वहीं होटल के संचालक सजंय गुप्ता की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र से तस्करी कर ला रहे थे तंबाखू
दूसरी ओर राजनांदगांव के चिचोला चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 18 लाख 58 हजार का का तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तस्करी कर पान मसाला और तंबाखू ला रहे हैं। इस पर पुलिस ने छुरिया मोड़ ग्राम बापू टोला के पास नागपुर से आ रहे एक आयशर वाहन को रोका। 


चालक बोला-ट्रक में मुर्रा, तलाशी में निकला तंबाखू
पूछताछ में चालक ने वाहन में मुर्रा होने की बात कही। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध रूप से ले जाया जा रहा तंबाकू और पान मसाला मिला। इस पर पुलिस ने महाराष्ट्र के सकोला निवासी वाहन चालक विक्रांत तिरपुड़े को हिरासत में ले लिया। बरामद तंबाखू-पान मसाले और वाहन को जब्त कर लिया। इसकी कीमत सामान सहित 26,62800 रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें