फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: झरने में गिरने से मासूम बच्चे की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों का बुरा हाल

Sun, 17 Mar 2024 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम रेवतीपुर में पहाड़ से गिरने वाले झरना के समीप खेलने गया चार वर्षीय मासूम बच्चे का पैर फिसलने से पानी में गिर गया। जिससे  मासूम  की मौत हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम रेवतीपुर में पहाड़ से गिरने वाले झरना के समीप खेलने गया चार वर्षीय मासूम बच्चे का पैर फिसलने से पानी में गिर गया। जिससे  मासूम  की मौत हो गई।  घटना की जानकारी लगते ही गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्राम बराह पानी जिला सोनभद्र के रहने वाला 4 वर्षीय मासूम गुलशन कोरवा पिता मनोज कोरवा अपने नाना नानी के यहां एक माह पूर्व आया था आज घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पहाड़ से गिरने वाले झरना के पास अन्य बच्चों के साथ गया था। 
 

इसी दौरान उसका पैर पानी में फिसल गया और उसके डूबने से मृत्यु हो गई, घटना सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है घटना के करीब एक घंटे के बाद मोहल्ले की एक महिला जब मौके पर पानी लेने गई तो उसने बच्चों के शव को तैरते हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्वजनों दी। सूचना गांव की सरपंच आयशा खातून वह अन्य ग्रामवासी पहुंचे जिनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची जिसे घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें