छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने गुरुवार को 10वीं और 12वी का परीक्षा परिणाम घाोषित किया। भाटापारा के ग्राम करही बाजार के प्रीति यादव ने 12वीं में छत्तीसगढ में तीसरा स्थान हासिल कर ग्राम करही बाजार के साथ ही पूरे छत्तीसगढ का नाम रोशन किया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने गुरुवार को 10वीं और 12वी का परीक्षा परिणाम घाोषित किया। भाटापारा के ग्राम करही बाजार के प्रीति यादव ने 12वीं में छत्तीसगढ में तीसरा स्थान हासिल कर ग्राम करही बाजार के साथ ही पूरे छत्तीसगढ का नाम रोशन किया। साथ ही भाटापारा से अदिति साहु ने 12वीं में छठा स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही आदिति के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
12वीं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति यादव के चार बहन और एक भाई है। जिसमे प्रीति तीसरे नंबर की हैं, प्रिती के पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं। जब प्रीति के पिता को मालूम हुआ कि उनकी बेटी छत्तीसगढ मे तीसरे नंबर पर आई हैं तो वे खुशी से झूम उठे। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व अपने माता-पिता को दिया।
वहीं, अदिति साहु के पिता निजी कोचिंग क्लासेस चलाते थे, लेकिन कुछ माह पूर्व उनका देहांत हो गया। जिससे आदिति टूट गई थी। लेकिन बडे भाई व उनकी मां ने अदिति का होसला बढ़ाया और अपने पापा का सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया। जब परिणाम घोषित हुआ और आदिती का नाम छत्तीसगढ के टॉप 10 आया तो पिता की तस्वीर देख वह भावुक हो गईं।