फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: पांच अपराधियों को जिला बदर का आदेश, कलेक्टर चंदन कुमार ने जारी किया आदेश

Mon, 23 Oct 2023 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर चंदन कुमार ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच अपराधियों को जिला बदर के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर चंदन कुमार ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच अपराधियों को जिला बदर के आदेश जारी किया है। जिसके तहत ग्राम तरेंगा निवासी संजय साहू, ग्राम करही बाजार से अशोक कुमार साहू एवं अशोक कुमार निषाद, गांधी चौक बलौदाबाजार निवासी अभिषेक सराफ एवं भाटापारा नगर महासती वार्ड निवासी राहुल अग्रवाल शामिल है। 

विज्ञापन

कार्रवाई छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 ख के तहत की गई है। जिसमें एक वर्ष की कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, दुर्ग एवं बेमेतरा जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें