नियमों को ताक पर रखकर सीसी रोड का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
भाटापारा मुख्य शाखा नहर के पार पर 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण लोगों में चर्चा कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने शासकीय विभाग अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लगभग 34 लाख 82 हजार रुपए स्वीकृत कराकर कर दिया मुख्य शाखा नहर पार पर रोड निर्माण। लोक निर्माण विभाग अधिकारी से इस संबंध में जानकारी के लिए फोन लगाया गया तो फोन रिसीव करना नहीं समझे उचित। जिला कलेक्टर केएल चौहान ने जांच करने की बात कही।
आपको बता दें की मुख्य शाखा नहर से लगा एक निजी कॉलोनी है निजी कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने शासन ने नियम कानून को भी ताक पर रख दिया गया है ऐसा लोगों का कहना है। बरसात के दिनों में जब वर्षा होती है तो नहर का पार वर्षा के पानी से जगह-जगह नीचे नहर की ओर बह जाती है जिसे संबंधित विभाग रैन कटर भराव के लिए राशि स्वीकृत कर नहर को पुनः मरम्मत करने का कार्य करती है ऐसा मरम्मत कार्य लगभग हर वर्षा ऋतु के बाद किया जाता है, जिसमें मरम्मत के दौरान शाखा नहर पार पर वजानी जेसीबी मशीन व अन्य वाहनों का प्रयोग किया जाता है। जिससे नहर पार पर सीसी रोड निर्माण करना केवल शासन के पैसों का दुरुपयोग ही माना जा सकता है।
जब सैया भए कोतवाल तो डर कैसा यह कहावत को हकीकत करने में लोक निर्माण विभाग ने कोई कसर नहीं छोड़ा। मुख्य शाखा नहर में जहां सीसी रोड निर्माण किया गया है उसकी लंबाई लगभग 600 मीटर तथा लागत 34 लाख 82 हजार रुपये से विभाग द्वारा बनाई गई रोड के समाप्ति के बाद ही कुछ दूरी पर एक निजी कॉलोनी के द्वारा सीसी रोड निर्माण कराया गया है। अब लोगों में चर्चा है कि क्या शासन के पैसों से एक निजी कॉलोनी के लिए मुख्य शाखा नहर पार पर सीसी रोड निर्माण करना उचित है।
जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी टीआर कौशिक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। जब इस संबंध में जिला कलेक्टर के एल चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा जांच कराई जाएगी किस आधार पर मुख्य शाखा नहर पार पर सीसी रोड निर्माण किया गया है।