फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: आबकारी गोदाम में महिलाओं ने लगाया ताला, कंट्रोल रूम का किया घेराव, आबकारी विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 12 Sep 2023 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी करने की घोषणा की है। लेकिन अभी तक उनका वादा पूरा नहीं हो पाया है। नकली शराब पीकर लोगों की मौतें हो रही है इसलिए हम आबकारी विभाग में ताला लगाने आए हैं।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने आबकारी गोदाम में लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा द्वारा आज बालोद शहर स्थित आबकारी नियंत्रण कक्ष का घेराव किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा- झटकी भी देखने को मिली। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आबकारी के मुख्य शराब गोदाम में ताला लगा दिया और आबकारी विभाग देखता रहा। जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज ने पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके गर्दन में चोट आई है हाथ पकड़ कर खींचना छोड़ पुलिस ने उनकी गर्दन पड़कर खींची की है जिससे उन्हें चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि आबकारी विभाग की शय में यहां पर अवैध शराब की बिक्रियां हो रही हैं। गांव- गांव शराब बिक रही है ढाबों में शराब परोसी जा रही है। कार्रवाई के नाम पर आबकारी विभाग लगातार खानापूर्ति करती आ रही है। 

 

जिला पंचायत की सदस्य कृतिका साहू, भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने आबकारी नियंत्रण कक्ष के समीप बने आबकारी विभाग के मुख्य गोदाम जहां से शराब की सप्लाई होती है वहां पर जाकर ताला लगा दिया और जमकर आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी दूर से ही देखते रहे।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी करने की घोषणा की है। लेकिन अभी तक उनका वादा पूरा नहीं हो पाया है। नकली शराब पीकर लोगों की मौतें हो रही है इसलिए हम आबकारी विभाग में ताला लगाने आए हैं। लगातार छत्तीसगढ़ में नशे के कारण आरपाधिक घटनाएं होती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें