फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 200 मीटर दूर वारदात: दुकान से पैसे निकाल रही थी महिला, चोर ने ऐसे किया हाथ साफ; तीसरी आंख में हुआ कैद

Fri, 24 Nov 2023 09:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में महिला के थैले से अज्ञात चोर के द्वारा 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाहर किराना दुकान का बताया जा रहा है और वारदात थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुई है।
विज्ञापन
महिला के पैसे निकालते हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान में सामान खरीदने गई महिला के थैले से अज्ञात चोर के द्वारा 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाहर किराना दुकान का बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात चोर ने महिला की रेकी कर उसके थैले से पैसा निकाल लिये थे। महिला बैंक से पैसे निकालकर किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंची हुई थी।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर सामान लेने किराना दुकान गई बुजुर्ग महिला के झोले से एक युवक ने पैसे पार कर दिए। युवक ने बड़ी ही सफाई से पास बुक के साथ महिला के झोले से 10 हजार रुपये पार कर लिए। किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ये वारदात कैद हो गई।

छिंदगांव की रहने वाली महिला
ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पिंटू नाहर किराना दुकान की है। बताया जा रहा है कि महिला छिंदगांव की रहने वाली है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक और किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। ये घटना थाने से 200 मीटर दूर घटी है। मामले में पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें