बालोद जिला पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। तीन मामलों में पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला संजय नगर और कोरगुड़ा के ईट फैक्ट्री में चोरी हुई थी इन तीनों मामलों में लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात नकदी रकम एवं अन्य सामान्य जब्त किया गया है पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने पूरे मामले का खुलासा किया है और बताया कि जो निजी सीसीटीवी कैमरे हैं उनका प्रमुख योगदान पूरे मामले में रहा। चोरी किए गए मोटर पंप भी जब्त किए गए हैं।
दरअसल तीन नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा मकान मे लगे ताले को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच के बाद आरोपी को चोरी के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में बिहार के पटना में किसी के घर में ड्राईवर का काम करता था। कुछ वर्ष पहले ही बालोद वापस आया और ग्राम संबलपुर में किराये के मकान में रहता था। वह संबलपुर लोहारा से बालोद आया और झलमला में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इसी तरह 16 नवंबर के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा संजय नगर बालोद में प्रार्थी के मकान में 28,500 रूपये नकदी चोरी की गई। और 19 नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम कोरगुडा ईट बनाने की फैक्ट्री में लगे 03 एचपी इलेक्ट्रीक मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये थे इनके आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।