फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में वाहन बना काल: दो बाइक सवार हाईवा की चपेट में आए, मौके पर तोड़ा दम

Tue, 06 Feb 2024 11:44 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

बालोद धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात हाईवा वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बालोद धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम करकाभाट के समीप हाईवा वाहन ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतक बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा और नर्रा के बताए जा रहे हैं। जिनका नाम भूपेंद्र साहू और भुवनेश्वर है।

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि हाईवा बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07- LJ- 1030 धमतरी से बालोद की तरफ आ रही थी। दोनों की भयंकर टक्कर हुई। घटना के बाद बालोद पुलिस ने हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना देर रात हुई। आज सुबह पुलिस और प्रशासन ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों परिवार सदमे में हैं। घटना के समय आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और शव को बरामद कर रास्ता खाली कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें