फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: दो भालुओं ने तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 04 May 2024 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

युवक का शरीर खून से लथपथ हो चुका है और भालू के पंजे के कारण उसकी आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने गए युवक पर एक साथ दो भालुओं ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आपातकालीन वाहन से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कांडे का है। घायल युवक का नाम महेंद्र नेताम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


महेंद्र नेम तेंदू पत्ता तोड़ने गांव के पास जंगलों में गया था। जहां पर दो जंगली भालू ने उसे पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल में घायल महेंद्र नेम का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस सहित वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे हुए हैं। 

बता दें कि युवक का शरीर खून से लथपथ हो चुका है और भालू के पंजे के कारण उसकी आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें