फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, परिजनों में पसरा मातम, रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 05 Nov 2023 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़

सार

बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक एक ही दो पहिया वाहन में सवार थे और अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकराई जहां पर तीनों बुरी तरह घायल हो गए, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  घटना में दो शख्स रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटिया में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया बालोद पुलिस की टीम पूरे मामले में कार्रवाई करने में जुटी है।


इनकी हुई मृत्यु

बालोद थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि एक मृतक महामाया थाना क्षेत्र का है वहीं दो मृतक डॉडी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह पाटिल, देवेंद्र पाटिल और कीर्तन कोठरी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें