फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: ऐतिहासिक धरोहर का जीर्णोद्धार, कभी भी धसक सकते थे सेफ्टी वॉल, नए सिरे से शुरू हुआ काम

Sat, 04 May 2024 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि हमने इस तालाब के सौंदर्य करण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था परंतु अभी तक किसी तरह की कोई स्वीकृति नहीं मिली है क्योंकि काम को जल्द ही पूरा करना है
विज्ञापन
कमजोर पड़े गंगासागर तालाब के सेफ्टी वॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में ऐतिहासिक धरोहर के रूप में जाने जाने वाले गंगासागर तालाब जो कि विगत कई वर्षों से अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखा हुआ है यहां के सेफ्टी वाल अब कमजोर पड़ चुके थे साथ ही यहां का पानी भी बेहद मैला हो चला था जिसे संवारने का जिम्मा अब नगर पालिका ने उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा स्वयं खड़े होकर पूरे गंगासागर तालाब के साफ सफाई और नवनिर्माण का काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्षों पहले बनाया गया सेफ्टी वाल अब कमजोर हो चुका है और नीचे से यह धसकने लगा है जिसे हम पुनः नए आधार स्तंभ के रूप में बनाएंगे उन्होंने कहा कि यह उद्यान और तालाब एक नए आकर्षण के रूप में जनता के सामने आएगा।

विज्ञापन

नहीं मिली स्वीकृति , स्वयं के मद से संवारेंगे

नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि हमने इस तालाब के सौंदर्य करण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था परंतु अभी तक किसी तरह की कोई स्वीकृति नहीं मिली है क्योंकि काम को जल्द ही पूरा करना है इसके लिए हम स्थानीय पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा धनेश्वरी ठाकुर मेरे स्वयं के अध्यक्ष निधि इन सब के पैसे को मिलाकर तालाब को संवारने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि तालाब 90% सूख चुका है इसके गहरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है साथ ही किनारे किनारे नए दीवाल का निर्माण भी किया जाएगा।


पुरातात्विक धरोहर

आपको बता दे की बालोद शहर का गंगासागर तालाब पुरातात्विक धरोहर के रूप में जाना जाता है यहां पर लोगों की आस्था जुडी हुई है साथ ही इस तालाब के किनारे बालोद शहर की मां शीतला देवी मंदिर और शनि मंदिर के साथ-साथ साइन मंदिर एवं भगवान परशुराम का मंदिर भी बना हुआ है समीप में खूबसूरत चौपाटी है जो की विशेष आकर्षण का केंद्र है इसलिए इस तालाब को संवारने का बीड़ा नगर पालिका ने उठाया है नगर पालिका अध्यक्ष तीन से चार दिन हो गए इस तालाब में पूरी जिम्मेदारी के साथ डटे हुए हैं।

विज्ञापन

15 दिन में काम होगा पूरा

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि गंगासागर तालाब के सौंदर्य करण और नवनिर्माण का काम गहरीकरण का काम 15 दिवस के भीतर पूरी तरह कंप्लीट हो जाएगा उन्होंने कहा कि हम युद्ध स्तर पर इसको करने में जुटे हुए हैं क्योंकि यदि बारिश होती है तो काम में रुकावट आ सकती है और जल ग्रहण जल एकत्र होना भी शुरू हो जाएगा इसलिए सभी पहलुओं को देखते हुए हमने गर्मी में ही इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है और हमें विश्वास है कि हम और नए लोगों के साथ मिलकर इस काम को जल्द ही पूरा कर लेंगे।


दल दल से पट चुका था गंगा सागर

गंगासागर उद्यान पूरी तरह दलदल से पट चुका था और पानी से भी काफी बदबू आने लगा था जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अब हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि शहर का नालियों का गंदा पानी एक बूंद भी गंगासागर तालाब में नहीं आएगा इस तालाब की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा यहां पर लोग डुबकी लगाने पहुंचते हैं पूजन सामग्रीय विसर्जन करने पहुंचते हैं स्थल आपकी देखरेख के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और यहां पर तालाब गहरीकरण के साथ घास लगाकर तालाब में बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था लोगों को दी जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें