बालोद जिले के वनांचल ब्लॉक डोंडी लोहारा के 5 गांव के किसान ग्राम खोलझर में खरीदी केंद्र खोलने की मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि वो वनांचल क्षेत्र में रहते हैं पहाड़ी रास्तों को सफर कर अपना धान बेचने जाते हैं
बालोद जिले के वनांचल ब्लॉक डोंडी लोहारा के 5 गांव के किसान ग्राम खोलझर में खरीदी केंद्र खोलने की मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि वो वनांचल क्षेत्र में रहते हैं पहाड़ी रास्तों को सफर कर अपना धान बेचने जाते हैं और जिस भंवरमरा में वे धान बेचते हैं वहां 15 राजस्व ग्राम आते हैं जिसके कारण वहां पर काफी लेट लतीफी होती है उन्हें वापिस घर आने में रात हो जाता है और जंगली जानवरों का भय भी उन्हें सताता है इसलिए नए खरीदी केंद्र बनाने की मांग लेकर ग्रामीण पहुंचे हुए थे उन्होंने बताया कि नए उपार्जन केन्द्र में 460 किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
10 किलोमीटर की दूरी
ग्रामीण आशाराम ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भवंरमरा उपार्जन केन्द्र में 15 राजस्व ग्राम आते है. हम सभी कृषकगण ग्राम खोलझर, नलपानी, भिमदो, लुरकाझर एय. बुल्लुटोला वर्तमान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित मर्वरमरा तह. डौंडीलोहारा में धान बेचने जाते है। जो हमारे ग्रामो से लगभग 10 कि. मी. की दूरी पर स्थित है चूंकि धान विक्रय केन्द्र पहुंचने का मार्ग दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आवागमन में बहुत परेशानी होती है।
किसानों ने जमीन रखा है तैयार
राजकुमार देवांगन ने बताया कि भंवर मरा खरीदी केन्द्र बड़े होने के कारण पंजीकृत किसानो की संख्या सर्वाधिक है, जिस वजह से समय सीमा के अंतर्गत किसानो धान बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसमे कृषक महिला वर्ग भी है जो धान बेचते समय कभी शाम-रात्रि तक हो जाती है उस वक्त घर पहुंचने में रास्ता जंगल पहाड़ी होने के कारण बड़ी असुविधा होती है। धान खरीदी केन्द्र के लिए ग्रामवासियों द्वारा लगभग 1.49 हे. जमीन सहकारी खाद गोदाम के पास सुरक्षित रखा गया है। जिसके कारण ग्राम खोलझर में इसी वर्ष 2024-25 में धान खरीदी केन्द्र खोला जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा प्रदेश के किसानों से 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी करने जा रही है इस कारण से एक अन्य उपार्जन केन्द्र ग्राम खोलक्षर के अंतर्गत 5 ग्राम के लगभग 460 किसानो के 650 हे. रकबा में अनुमानित मात्रा 34000 क्विंटल धान खरीदी की जा सकती है।