अर्जुंदा में सामुदायिक अस्पताल के पास झाड़ियों में एक नवजात मिला है। जिसे सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है।
बालोद जिले के अर्जुंदा में मानवता को शर्मसार कराने वाला मामला सामने आया है। जहां आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा के पास तालाब किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। कोई इस नवजात को नाजुक अवस्था में मरने के लिए छोड़ दिया गया। जिसे किसी अज्ञात द्वारा छोड़ दिया गया। सफाई कर्मचारी ने देखा और सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ऐसे कृत्य करने वाले की तलाश की जा रही है। संसदीय सचिव और विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर को समुचित देखभाल के निर्देश दिए हैं।