फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शपथ ग्रहण में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन, बोले- भाजपा में मंत्री बन पाया... कांग्रेस में संभव नहीं

Thu, 29 Aug 2024 09:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

सामाजिक पदाधिकारी के शपथ ग्रहण में मंत्री लखन लाल देवांगन पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि भाजपा का हूं तो मंत्री बन पाया। कांग्रेस में संभव नहीं। 
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज बालोद जिले में देवांगन समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए शहर के दल्ली चौक पर भाजपा पदाधिकारी एवं समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


जिसके बाद बाइक रैली के माध्यम से उन्हें आयोजन स्थल टाउन हॉल तक लेकर गए। मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि हम लगातार प्रयासरत रहते हैं कि समाज संगठित रहे जो बिखरा हुआ है। उसे एक सूत्र में बांधने का प्रयास होना चाहिए।

आगे कहा कि रोटी बेटी का संबंध भी एक साथ बनना चाहिए। मंत्री ने कहा भाजपा में हूं तो मंत्री बन पाया कांग्रेस में ये संभव नहीं। आयोजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत सीधे और सरल हैं। कांग्रेस लाठीचार्ज पर आज प्रदर्शन की। लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। कानून को अपने हाथ में लेंगे तो कानून अपना काम करेगा। भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के काम करती है।

लखन लाल देवांगन ने कहा कि हमे ये संदेश पूरे प्रदेश में संदेश देना है मैं भाजपा से जुड़ा हूं। ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मैं कांग्रेस में होता तो आज मंत्री ना बन पाता। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मौका दिया। मुझे कोरबा में जनबल ने धनबल को ठुकरा कर मुझे मौका दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और जनता के हित में काम हो रहा है, भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है। कांग्रेस में छोटे कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता है। उन्होंने देर से आने के लिए समाज से माफी मांगी।  उन्होंने समाज की मांग पर साथी मंत्री से बात कर स्वीकृत करने की बात कही।

समाज देता है सीखने का अवसर
देवांगन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक देवांगन ने कहा कि एक छोटे से देवांगन समाज का मैं कार्यकर्ता हूं। आप सब ने मुझे आगे बढ़ने का मौका दिया। तो मैं इस काबिल बन पाया हूं। समाज हमे काफी कुछ सीखने का मौका देता है और इस मौके को मैं हमेशा सीखने में लगाऊंगा। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक देवांगन ने समाज के भवन के बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की बात कही।

सहभागिता से बनता है समाज
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हम समाज के लोग हैं और हम सब की सहभागिता से समाज बनता है। कुछ लोग हमारे समाज हमारे धर्म को हमारे राष्ट्र को खंडित करने का काम किया जाता है। इनसे हमें बचकर रहना है, और लखन लाल जी के नेतृत्व में समाज के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए काम करना है।

वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने कहा कि बालोद जिले के निमंत्रण को स्वीकार कर आपने समय दिया और बालोद में आप समय दें विकास की ओर लेकर जाएं बालोद से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ तक सरकार बनाने देवांगन समाज ने साथ दिया है। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पोषण लाल देवांगन, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन, टिकेंद्र देवांगन, संगीता देवानगन, खिलेश देवांगन, केशर देवांगन, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें