फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बालोद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; तीन की मौके पर मौत

Thu, 26 Oct 2023 11:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

घटना के बाद सवार मौके से फरार हो गया। कार गाड़ी बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बालोद में सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित डोंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ब्रीजा ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, दुपहिया वाहन सवार की तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सवार मौके से फरार हो गया। कार गाड़ी बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है।

विज्ञापन

घर लौट रहे थे मृतक
डोंडी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की आरोपी वाहन कच्चे से डोंडी की ओर जा रहा था। वहीं दुपहिया वाहन सवार डोंडी से अपने घर को लौट रहे थे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी खोजबीन की जा रही है। रात होने के कारण सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

इनकी हुई मृत्यु
भीषण सड़क हादसे में छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम 23 वर्ष ग्राम जुरहाटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो 26 वर्ष ग्राम कुआं गोंदी और छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुंवागोन्दी थाना डोंडी की मृत्यु हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें