फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म: काम के बाद घर लौटते समय दरिदों ने लूटी अस्मत, पीड़िता इस हाल में पहुंची घर

Wed, 17 Jan 2024 01:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को बिना कपड़ों के रेलवे पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता को ऐसी हालत में देख एक शख्स ने उसके दोस्तों को बुलाया और नये कपड़े दिलाकर पीड़िता को घर भेजा।
विज्ञापन
गुण्डदेही पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर फैंसी स्टोर में काम करने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने  मामला दर्जकर संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं स्पेशल टीम भी गठित की गई है। 

विज्ञापन

काम से लौट रही थी युवती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुंडरदेही नगर के एक फैंसी स्टोर में पीड़िता काम करती थी, काम के बाद अपने घर वापस लौट रही थी तभी नशे में धुत्त तीन युवकों ने उसको घसीटते हुए खेत में ले जाकर उसके साथ तीनों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। 


संदेहियों से हो रही पूछताछ

थाना प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला सेंसिटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है, युवती की शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और संदेहीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से युवती सदमें।

विज्ञापन

 

दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को बिना कपड़ों के रेलवे पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता को ऐसी हालत में देख एक शख्स ने उसके दोस्तों को बुलाया और नये कपड़े दिलाकर पीड़िता को घर भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें