छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार यानी आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय पहली बार बालोद आयेंगे। सीएम यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। जिसे लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है, भाजपा की तरफ से भी तैयारी पूरी हैं। वहीं, 51 हजार रामायण बाटने का लक्ष्य पूरा कर भाजपा गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाएगी।