फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG election 2023: बालोद में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 25 Oct 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर नजर आए उन्होंने पूरे भाषण में रमन सिंह, अमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री और अडानी का जिक्र करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
बालोद में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों के काांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीनों प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे इसके बाद उन्होंने बालोद शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर नजर आए उन्होंने पूरे भाषण में रमन सिंह, अमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री और अडानी का जिक्र करते हुए नजर आए। सीएम ने कहा कि जो काम राज्य सरकार कर रही है उसे भी केंद्र वाले अपना बताने में नहीं चूकते हैं। झूठ बोलने की भी हद होती है।

विज्ञापन

मुझे चाहिए तीनों विधानसभा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे तीनों विधानसभा सीटें चाहिए, आप सब मतदाताओं को तय करना है कि हमें छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोग चाहिए या फिर छत्तीसगढ़ को बेचने वाले। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार 75 प्लस के साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि थोड़ी बहुत सीटों से उलट फेर होता है। फिर भाजपा वाले विधायकों को पलटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। हमने इसका उदाहरण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें